*पुलिस के संरक्षण में दबंगों ने रात में जमीन पर कब्जा करने का प्रयास ,पुलिस ने पीड़ित को ही थाने पर बैठाया*




            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 गोंडा मंडल विगत दिनों से जमीन कब्जे को ले कर उठ रहे विवादों में सत्ता पक्ष के लोगों की तथा हिंदूवादी संघठनो की संलिप्तता के मामलों की बाढ़ सी आ गयी है। हर तरफ बस जमीन कब्जा करने को ले कर विवादों की खबर से सोशल मिडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पटे पड़े हैं ! जिस पर अंकुश लगा पाना प्रशासन के लिए चैलेन्ज साबित हो रहा है, इसी कड़ी में इजाफा करते हुए एक और प्रकरण जुड़ चुका है। धानेपुर क्षेत्र के पूरबलगी कहारन टोला में भी कुछ लोगो द्वारा बीती रात जमीन पर काबिज होने के लिए धावा बोल दिया गया, जिसमे कब्जे का विरोध करने वालों के बीच जम कर मारपीट हुयी कुछ लोग घायल भी हुए, कहारन टोला के रहने वाले राम सजीवन पाण्डेय ने थाने पर तहरीर दे कर शिकायत की है जिसमे बताया गया है की क्षेत्र के रहने वाले पिंटू सोनी, रिंकू सोनी, पुत्र राम शंकर सोनी, मनोहर सोनी, सहित आशीष, शिवम, पुत्र लौटन, बुधराम पुत्र देवता दीन, विजय व उनके रिश्तेदार, करीब दो बजे राम सजीवन के घर के सामने की जमीन कब्जा करने लगे जिसका विरोध करने पर लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिसकी शिकायत थाने पर दिनांक 26/10 को की गयी मगर कोई कार्यवाही प्रशासन द्वारा नही की गयी, वहीं राम सजीवन के बेटे कुलदीप पाण्डेय का आरोप है की हिन्दु युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के दबाव के चलते मामले में पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय है, मारपीट की घटना में चोटहिल परिवार डरा सहमा हुआ है किन्तु स्थानीय थाना प्रशासन कोई कार्यवाही करता नज़र नही आ रहा है।
जमीन कब्जा करने के मामलों में सत्ता पक्ष और हिन्दू वादी संघठन  का नाम आने की ऐसी घटनाओं पर जनपद स्तर के उच्च पदाधिकारियों को इस अंकुश लगाते हुए, प्रकरण की सत्यता को उजागर कर सरकार को बदनाम करने तथा महौल खराब करने वाले लोगों के साथ सख्त रुख अख्तियार करना चाहिए जिससे सामाजिक सत्ता में सरकार और कानून के प्रति लोगों की आस्था बनी रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*