*राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम*





          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा के सभागार में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम मिशन शक्ति के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि माननीय श्रीमती माला श्रीवास्तव विशेष सचिव आवास एवं नियोजन द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कौसर यासमीन ने किया और इस विषय में अपने विचार प्रकट किए, इसी क्रम में श्रीमती सरोज पटेल ने इसी विषय में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि नारी की केवल पूजा न करें बल्कि उन्हें सुरक्षा और सम्मान प्रदान करें । श्रीमती अमिता श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सबसे अधिक आवश्यक है कि महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में जागरूक किया जाए। इसी कार्यक्रम के अंत मे  मुख्य अतिथि महोदया ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए कहा कि स्त्रियों को अपना सम्मान स्वयं करना चाहिए महिलाएं बेटे और बेटी में अंतर ना करें केवल बेटे के लिए व्रत ना करके बेटियों के लिए भी व्रत रखें उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि प्रत्येक विद्यालय में बेटियों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रधानाचार्य एक शिकायत पेटिका रखी जाए जिसमें बच्चे अपनी शिकायतें लिखकर डालें जिसमें उनका नाम इत्यादि ना रहे और शिकायतों  के लिए एक  विद्यालय में टीम का गठन हो जो टीम उस शिकायत पर आगे कार्य कर सकें , उन्होंने आगे कहा कि लोग बेटियों का सम्मान करने पर मजबूर हो जाए ऐसा कदम उठाना चाहिए ।महिलाएं अपने अधिकारों को जाने जिससे वे स्वावलंबी बन सकें अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती गीता त्रिपाठी ने अपने विचार प्रकट किए । श्री अनूप कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा ने मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना त्रिवेदी सिटी मजिस्ट्रेट गोंडा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय की स्काउट गाइड टीम के द्वारा मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर गाइड कैप्टन श्रीमती नीना श्रीवास्तव के संरक्षण में दिया गया । कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की समस्त शिक्षिकाएं मौजूद रही। बैठक में श्रीमती सबीहा खानम, शालिनी सिंह प्रमिला तिवारी, श्वेता भदौरिया, कुसुम त्रिपाठी, ऊषा किरण, रेखा डोभाल, वंदना शुक्ला इत्यादि लोग मौजूद रहे। अंत में श्रीमती गीता त्रिपाठी प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने सभी का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*