*प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह पर गिरी गाज, संजय दुबे बने इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक*





          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल के इटियाथोकमनोरमा स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल राम जानकी मंदिर के पुजारी अतुल महाराज उर्फ सम्राट दास पर भू माफियाओं के द्वारा मंदिर के नाम पर 130 बीघा जमीन पर चल रहे विवाद के कारण उन पर प्राणघातक हमला किया इस घटना पर स्थानीय लोगों सहित संत समाज व हिंदू संगठनों के द्वारा तीखी प्रतिक्रिया लगातार आ रही हैं वही समाचार चैनल व सोशल मीडिया पर प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक व मंदिर के महंत सीताराम दास जी महाराज के बीच एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें ठाकुरवाद व ब्राह्मणवाद व सुरक्षा हटाने को लेकर वार्ता की गई है वही अयोध्या से आए स्वामी परमहंस जी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी वही हिंदू संगठनों ने भी इस घटना पर प्रशासन को घेरा इन्हीं सब दबाव के चलते एसपी गोंडा शैलेश कुमार पांडे ने पुलिस प्रशासन पर बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए जो पुलिस प्रशासन की नियमावली बन चुकी है कोई भी घटना घटती है और उस पर जन आक्रोश बढ़ता है तो वहां के स्थानीय पुलिस पर गाज गिरती है वही हुआ इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह को लाइन कर दिया गया और उनके स्थान पर धानेपुर के थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे को कमान सौंपी गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय दुबे थाना तरबगंज और वजीरगंज की कमान संभाल चुके हैं उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए थाना वजीरगंज को आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया है अब देखना दिलचस्प होगा कि नवागत प्रभारी निरीक्षक  तिररेमनोरमा पर घटित घटना 





का अनावरण कर पाते हैं या नहीं पूर्व घटनाओं की तरह ही समय के साथ जन आक्रोश कम हो जाएगा फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा इसका एक उदाहरण ग्राम पंचायत करूवापारा में मूर्ति चोरी की घटना से सहज ही लगाया जा सकता है , घटना का अनावरण आज तक नहीं हुआ मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*