सेवा में *श्रम आयुक्त महोदय जिला---गोंडा*श्रीमान जी
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
आपको अवगत कराना है कि कोविड-19 महामारी से पूरा देश क्रोना काल में पीड़ित था। बलरामपुर चीनी मिल पावर डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी जो वेज बोर्ड से कार्यरत हैं। चीनी मिल बलरामपुर में कुछ कर्मचारी क्रोना पॉजिटिव निकल आए थे। उन कर्मचारियों को और बाकी कर्मचारियों को 4 दिन की अवकाश चीनी मिल में एवं पावर प्लांट डिवीजन में घोषित किया गया इसके एवज में चीनी मिल एवं पावर डिवीजन के कर्मचारियों को 4 दिन छुट्टी का अलग से ड्यूटी करने के लिए कंपनी मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को आदेश पारित किया इसी क्रम में हम सभी कर्मचारी जो पावर डिवीजन में कार्यरत हैं इसी आदेश के अंतर्गत रेस्ट में ड्यूटी करने का आदेश पारित किया गया जबकि हम कर्मचारियों को चीनी मिल एवं केमिकल वेज बोर्ड की कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। हम सब कर्मचारियों को चीनी मिल एवं केमिकल कर्मचारियों की भात 4 दिन की अवकाश में फैक्ट्री द्वारा आदेशित किया गया है कि आप अपने वीकली अवकाश में 8 घंटे की ड्यूटी करेंगे जिसमें हम कर्मचारियों को 4 दिन की छुट्टी का अपने आप में ड्यूटी करना है।
आता आप महोदय से निवेदन है। कि इस विपदा की घड़ी में हम कर्मचारियों के साथ न्याय उचित कार्रवाई कराने का आदेश पारित किया जाए। जिससे हम सबको इस करो ना कि संकट घड़ी में एक्स्ट्रा ड्यूटी ना करवाई जाए।
प्रार्थीगण 1-गंगाराम
2-मोहम्मद वाहिद
3-विजेंद्र बहादुर वर्मा
4-अशोक कुमार पांडे
5--वेद प्रकाश
6--इदरीश
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें