*सपाइयों ने गांधी गिरी का परिचय देते हुए मौन व्रत रखकर विभिन्न मुद्दों पर किया सरकार का विरोध*




          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर आज सपा कार्यालय में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की अगुवाई में सपाइयों ने एकत्रित होकर मौन व्रत रखकर गांधीगिरी का परिचय देते हुए सरकार की कार्यशैली और उसके कार्यप्रणाली का का विरोध जताया। सुबह से ही सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था गांधी जयंती के अवसर पर सपा कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के समीप गांधी पार्क में जाकर वहां पर अपना मौन व्रत का कार्यक्रम करना चाहते थे लेकिन प्रशासन के द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी गई प्रशासन के द्वारा अनुमति न मिलने पर यह कार्यक्रम नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुनानक चौक के समीप स्थित सपा कार्यालय पर किया गया जहां पर सपाइयों ने मौन व्रत रख कर हाथरस और बलरामपुर में कथित तौर पर बलात्कार और हत्या कर मारी गई बेटियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मौन व्रत रख कर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार का विरोध जताया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, सपा जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव, सपा महासचिव राजेश दीक्षित, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान और उनकी टीम के साथी समेत लगभग सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*