*गांधी जयंती के अवसर पर गोंडा में हुआ सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन*



             रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। एक समय स्वच्छता अभियान के तहत हुए सर्वे में देश का सबसे गंदा शहर घोषित हुआ गोंडा आज स्वच्छ शहरों की फेहरिस्त में शुमार है खैर इसका श्रेय तो गोंडा के सांसद, विधायक और नगर पालिका के साथ-साथ गोंडा की जनता को भी जाना चाहिए। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह की बहू प्रतीक्षित योजना के तहत आज गोंडा में सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया गया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह जी ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि प्रदेश में हमारा शहर आखिरी से चौथे नंबर पर आ चुका है कुल 800 शहरों की रैंक में से 114 नंबर हमारी रैंक है जो कभी सबसे गंदा शहर माना जाता था सबसे गंदे शहर की श्रेणी में आता था वह स्वच्छ शहर की श्रेणी में आ गया है जिसके लिए गोंडा की जनता और नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती उजमा राशिद पूर्व चेयरमैन श्री कमरुद्दीन और नगर पालिका में कार्य करने वाले सभी कर्मचारी और सभासद बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन श्री योगी आदित्यनाथ और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह करता हूं कि हमारे पास फंड मौजूद नहीं था उसके बावजूद हम लोगों ने बहुत कम लागत में बहुत कम पैसे में सीमित संसाधनों में अपने गोंडा को इस हद तक पहुंचाया है उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वह और बजट गोंडा को मुहैया कराएं जिससे कि गोंडा का और विकास हो सके। उन्होंने कहा कि यदि हमको और संसाधन और फंड मुहैया कराए जाते हैं तो हम लखनऊ को भी पीछे छोड़ देंगे।
गोंडा के कचहरी परिसर के पास बने इस भव्य और आलीशान सेल्फी प्वाइंट के उद्घाटन समारोह में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह जी के साथ नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती उजमा राशिद, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री कमरुद्दीन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विकास सेन, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विशाल अग्रवाल अधिवक्ता विवेक मणि श्रीवास्तव, आवास विकास के सभासद अनूप श्रीवास्तव ,डॉक्टर उमंग श्रीवास्तव ,बड़गांव के सभासद और भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष शेष चौरसिया समेत लगभग सभी वार्ड के सभासद की भी मौजूदगी रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*