*दिनदहाड़े युवक की हत्या। इलाके में फैली*




           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा दिन दहाड़े चाकुओं से गोदकर युवक की निर्मम हत्या कर दी गयी।दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड के चलते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु गोंडा भेज दिया हत्या का आरोप मृतक के नजदीकी रिश्तेदार  के ऊपर घर वालों ने लगाया है । हत्या कारणों की छानबीन  ही जा रही है। 
घटना थानाक्षेत्र के सिंगहाभोज ग्रामसभा की है।


जहां रविवार की शाम 4 बजे के करीब दिन दहाड़े सिंगहा भोज निवासी 26 वर्षीय पुष्पेंद्र पाण्डेय उर्फ सुनील पाण्डेय पुत्र सोमनाथ पाण्डेय की सिंगहाभोज सिंगहाचंदा संपर्क मार्ग पर अज्ञात हत्यारों द्वारा चाकुओं और हाकी से 
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं परिजनों और गांव के लोगों से घटना के संबंध में पूंछतांछ की जा रही है।
वहीं घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।बताया जा रहा है कि मृतक युवक शादीशुदा है व उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।
वहीं घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना की जांच की जा रही है।परिजनो से भी जानकारी ली जा रही है,जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*