*गोण्डा मंडल के छपिया ब्लॉक में हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
छपिया- दरियापुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किसान गोष्ठी का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख श्री बिंद्रा प्रसाद शुक्ला ने किया गोंडा से आए उप कृषि निदेशक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फसल अवशेष ना जलाये इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ पर्यावरणीय प्रदूषण में वृद्धि होती है। और फसल बीमा तथा मृदा में जिप्सम का प्रयोग करने की सलाह दी कृषि यंत्रों के बारे में विस्तार से बताया। किसानो से कृषि विभाग से अनवरत संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया और संपर्क नंबर देते हुए यह बताया इस नंबर से प्रत्येक किसान अपनी समस्या का समाधान सरलता से पा सकता है। इस अवसर पर आसपास के किसान मजदूर और जिले से आए हुए कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे गोष्ठी में दूरदराज से आए हुए किसान उपस्थित थे जिसमें बृजेश सिंह जनकन शुकुल किसान नेता राज मणि वर्मा आदि थे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें