*वाईस ऑफ मुसाफिर**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला काउंसिल सदस्य कामरेड जमुना सिंह के निधन के उपरांत फैजाबाद प्रेस क्लब में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी फैजाबाद की ओर से सर्वदलीय श्रदाँजलि सभा का आयोजन*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
अयोध्या।
फैजाबाद(एसएनबागी)एटक के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला काउंसिल सदस्य कामरेड जमुना सिंह वामपंथी मजदूर व कर्मचारी आंदोलन के प्रतीक थे। उनके निधन से पार्टी के साथ-साथ कर्मचारियों,मजदूरों के संघर्षों को गहरा धक्का लगा है। उक्त उद्गार व्यक्त किया एटक के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी ने फैजाबाद प्रेस क्लब में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी फैजाबाद की ओर से आयोजित दिवंगत नेता का,जमुना सिंह की स्मृति में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ट्रेड यूनियन ने कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़कर अबतक जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकारें उन्हें खत्म करतीं जा रहीं हैं। आने वालें दिनों में कर्मचारियों और मजदूरों के समक्ष गंभीर संकट पैदा होने वाला है इसके लिए ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस को कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने दिवंगत नेता कामरेड जमुना सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री रामतीर्थ पाठक,जनवादी लेखक संघ के जिलाध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉ अनिल सिंह तथा अखिल भारतीय महिला फेडरेशन की जिला उपाध्यक्ष यशोदा सिंह ने की।श्रद्धांजलि सभा का संचालन संयुक्त रुप से भाकपा नेता कामरेड सूर्यकांत पांण्डेय और खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष कामरेड अखिलेश चतुर्वेदी ने किया। कामरेंड़ सुरेश कनौंजिया देवी पाटन मंडल अध्यक्ष,उ0प्र0भवन निर्माण गोण्डा। इस
श्रद्धांजलि सभा में भाकपा (माले)के जिला प्रभारी अतीक अहमद, रामभरोस,सीपीएम के नेता माता बदल,जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश सचिव कामरेड सत्यभान सिंह,सीपीएम के शेख मोहम्मद इसहाक,धीरज द्विवेदी, सीताराम वर्मा एडवोकेट,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य छेदी सिंह,महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव,भानु प्रताप सिंह,शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह, रामबाबू गौड़,बख्तियार खान, राजेंद्र यादव,सीपीआई के कामरेड रामजी राम यादव, संपूर्णानंद बागी,अवध राम यादव एडवोकेट,हृदयराम निषाद,अनिरुद्ध प्रताप मौर्य,राम
कृपाल जायसवाल,यशोदा नंदन यादव एडवोकेट,रामकुमार सुमन,जगजीवन प्रसाद,एआईएसएफ के नीलेश चतुर्वेदी,विनीत कनौजिया,नौजवान सभा के डॉ जुल्फिकार हैदर,विनय शुक्ला,बद्रीनाथ यादव,छराजकपूर खेत मजदूर यूनियन के बीपत राम चौहान,सहोदरा चौहान,जंग बहादुर वर्मा,शिवचंद,कृष्ण कुमार पाण्डेय सूर्यनाथ पांडे, सिद्धनाथ,श्रीचंद,अमरजीत, सियाराम भारती,नंद कुमार मोदनवाल सहित अन्य लोगों ने दिवंगत नेता कामरेड जमुना सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अपने विचार व्यक्त किए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें