*गोंडाः धान की पराली जलाने पर किसानों पर लगा जुर्माना, एफआईआर भी दर्ज*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
*गोंडा में धान की पुआल जलाने के लिए दो किसानों पर जुर्माना लगाया गया है*
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में कृषि विभाग धान की पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई में जुटा हुआ है. एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक विभाग अर्थदंड (जुर्माना) के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कराने में जुटा हुआ है. दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य जिलों में जहरीली हवा के चलते अभी से स्मॉग देखने को मिल रहा है. वहीं, जिले में अब तक दो किसानों के पराली जलाने की सूचना मिली. जिसके लिए दोनों किसानों पर 25-25 सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
इनमें से एक केशव नगर का मामला है तो दूसरा पराए खास गांव का है. पराएखास गांव के मामले में किसान पर FIR भी दर्ज की गई है. बता दें कि गोंडा का कृषि विभाग पराली जलाने वालों पर लगातार कार्रवाई करने में जुटा हुआ है. लगातार टीमें भी निगरानी कर रही हैं. सूचना मिलने पर विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है.
शाहजहांपुरः वारदात को अंजाम देने की फिराक में था शातिर बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस दिन होंगे बंद, जानिए कब तक होंगे दर्शन
मथुराः मुठभेड़ में ढेर हुआ 2 लाख का इनामी बदमाश अनिल, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडाः मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद
लखनऊः पीएम निधि योजना के लाभार्थियों से बात करेंगे पीएम मोदी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे रू-ब-रू
हाथ से कटाई
दोनों किसानों ने हाथ से धान की कटाई की थी. इसके बाद थ्रैशर से मड़ाई की. मड़ाई के बाद किसानों से पुराल उठा लिया. बाद में जो खेत में धान का पुराल बचा किसानों ने उसमें आग लगा दी. जिसके चलते दोनों किसानों पर जुर्माना लगाया गया.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें