*भय और आतंक का पर्याय बन चुकी है भाजपा सरकार - प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा अर्चना राठौर*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल के भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों व वर्तमान में बेटियों व महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं व किसानों बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आम जनमानस को जगाने व सरकार की गुंडाराज के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेषकर उन जगहों पर जहां पर हाल ही में घटनाएं हुई हैं जैसे हाथरस, उन्नाव कानपुर, बलरामपुर प्रसपा का यह प्रतिनिधिमंडल जो बलरामपुर की घटना की जानकारी लेने जा रहा था , इटियाथोक स्थित रामदेव स्मारक इंटर कॉलेज में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें पत्रकारों ने पूछा कि प्रतिनिधिमंडल किन कारणों से निकला हुआ है व वर्तमान सरकार कैसा कार्य कर रही है ऐसे कई सवालों के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरीके से अपने वादे से मुकर चुकी है किसान सड़कों पर बेरोजगार सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है वही छात्राओ के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार हो रही है इसका सबसे बड़ा उदाहरण बलरामपुर के गैसड़ी में हुई घटना है प्रतिनिधिमंडल बलरामपुर के गैसड़ी में हुई छात्रा के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या मामले की जानकारी लेने पीड़ित परिवारों को हर संभव न्याय दिलाने व उनकी मदद करने के लिए यह प्रतिनिधिमंडल निकला है वही राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा अर्चना राठौर से पत्रकारों ने पूछा कि जब आप की सरकार आएगी तो आप क्या करेंगी इसके जवाब में उन्होंने बताया कि हमारी सरकार जब आएगी तो प्रत्येक परिवार में 1 बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी किसानों की समस्याओं को दूर किया जाएगा महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोपियों को सजा दी जाएगी वह ऐसा माहौल बनाया जाएगा कि लोग महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने से डरे वहीं वर्तमान सरकार का कार्यकाल सबका साथ सबका विकास पूरी तरीके से बेमानी है वर्तमान सरकार अपने वादे से पूरी तरीके से मुकर चुकी है आम जनमानस विशेषकर महिलाएं इस सरकार में सुरक्षित नहीं है हर तरफ भय व्याप्त है जिस गुंडाराज को खत्म करने के लिए सरकार को बहुमत मिला था सरकार उस गुंडाराज को खत्म नहीं कर पाई है भाजपा सरकार के चुनाव में जो वादे थे कि सरकार बनते ही गुंडे या तो ऊपर होंगे या तो जेल में होंगे लेकिन यहां गुंडे गली गली में घूम रहे हैं जो महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी वारदातें कर रहे हैं जो सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है अब आप इसे विकास कहेंगे आप लोगों की सोच है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव जी के दिशा निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल पूरे प्रदेश में जहां जहां भी घटना हुई है वहां वहां मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों के साथ मिल रहा है और उन्हें न्याय दिलाने और उनकी हर संभव मदद करने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है हम पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर भी उतर सकते हैं जो कुछ हमसे बन पड़ेगा वो हम सब करेंगे लेकिन पीड़ितों को न्याय दिला कर ही रहेंगे यह कहना है प्रसपा के प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों का इससे साफ स्पष्ट है कहीं ना कहीं सरकार से कोई न कोई चूक हो रही है वर्तमान सरकार चाटुकार के चंगुल में पूरी तरीके से फंस चुकी है जिसके कारण उसे आम जनमानस की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही है कहीं पर भी सीएम का आगमन होता है तो उन्हें वही दिखाया जाता है जो वास्तव में सही है उन्हें ऐसी जगह पर नहीं भेजा जाता जहां पर विकास नहीं हुआ है हमारी सरकार आएगी बेरोजगारी को खत्म करने का पूरा प्रयास किया जाएगा किसानों का सम्मान दिया जाएगा महिलाओं को सुरक्षित किया जाएगा और सभी के साथ न्याय होगा गुंडे मवाली जेल में होंगे इस अवसर पर
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा अर्चना राठौर, राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा कुसुम मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव महिला सभा अनुराधा यादव, राष्ट्रीय सचिव मीडिया प्रभारी मोनी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी प्रदेश महासचिव विनीत बीनू शुक्ला, प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव सत्यजीत अतवारा,युवजन सभा प्रदेश सचिव अविनाश यादव,अमित यादव ,हेमंत यादव ,फारुख खान प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा दिनेश यादव, राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति राम सागर भारती, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा , जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ला मंडल प्रभारी मंटू काजी, प्रमुख महासचिव जमाल चौधरी ,विधानसभा अध्यक्ष मेहनोन कयूम खान, महासचिव गोविंद शिल्पकार ,जिला सचिव अजीम वारसी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें