*जिसे तिरंगा से प्यार नहीं उसे भारत में रहने का अधिकार नहीं - हिन्दू महासभा*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
अयोध्या।
अखिल भारत हिन्दू महासभा अयोध्या जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान करने की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें देशद्रोही घोषित किया है। गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती ने धारा 370 की वकालत करते हुए कहा था कि जब तक धारा 370 जम्मू कश्मीर में वापस नहीं आता,वो तिरंगा नहीं उठाएंगी। राकेश दत्त मिश्र ने कहा कि महबूबा मुफ्ती का यह वक्तव्य देश द्रोह की परिभाषा में आता है। उन्होंने केंद्र सरकार से उनके विरुद्ध कड़ा संज्ञान लेते हुए उन पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करवाते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने महबूबा मुफ्ती को जवाब देते हुए कहा कि जिन्हे तिरंगा से प्यार नहीं उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। महबूबा मुफ्ती को पाकिस्तान चले जाना चाहिए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*