रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

कानपुर देहात
रसूलाबाद कन्नौज लोकसभा सांसद सुब्रत पाठक ने प्रेस वार्ता कर किसान विधेयक बिल को किसानों के हितों में बता कर विरोधियों पर साधा निशाना
आज वीवीआईपी गेस्ट हाउस रसूलाबाद में कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने प्रेस वार्ता करते हुए पत्रकारों को बताया कि मोदी सरकार के द्वारा किसानों के हितों को देखते हुए किसान विधेयक बिल पास करा कर उन्होंने किसानों को बहुत बड़ी सौगात देते हुए उनकी आमदनी को और बढ़ाने के लिए यह विधेयक किसानों के हितों के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।
मोदी सरकार लगातार किसानों की आमदनी को बढ़ाए जाने को लेकर चिंतित थी जिसके परिपेक्ष में उन्होंने किसान निधि योजना से लेकर उन सभी योजनाओं पर कार्य किया जो देश के किसानों के हित में हो उनकी उपजो का सही मूल्य मिले किसानों के बीच कोई बिचौलिया या दलाल उनके पास ना भटके इसके लिए मोदी सरकार ने एक बहुउद्देशीय किसान बिधेयक बिल लाकर किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है । आज जहां इस बिल के आ जाने से अब देश का किसान खुशहाल होगा उसकी आमदनी बढ़ेगी और वह अपनी उपज को देश में कहीं भी बेच सकता है। उसे अपनी उपज को बेचने के लिए किसी बिचौलिए के पास नहीं जाना पड़ेगा।
वही इस बिल के विरोध में किसानों को बरगला कर विपक्ष ओछी राजनीति करना चाहता है ।प्रधानमंत्री जी सदैव किसानों के प्रति समर्पित रहते हुए उनकी आमदनी को और बढ़ाए जाने के लिए हर संभव प्रयास करते हुए इस विधेयक को लाकर किसानों के बीच के जो बिचौलिए दलाल थे उस प्रथा को समाप्त कर दिया है जिस बात से बौखलाए बिचौलिए राजनैतिक दल आज किसानों को वर्गलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं।
जो कभी किसानों के साथ खड़े नहीं हुए वह आज इस बिल का विरोध कर किसानों को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कोटेदारों को चेताया कि अब कोटेदारों की मनमानी को बर्दास्त नहीं किया जायेगा जनता की शिकायत पर सीधे कार्यबाही की जायेगी इसके लिए उन्होंने अपना टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया है। वहीं क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्थित कस्बा रसूलाबाद पी डब्ल्यू गेस्ट हाउस की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को कबजा मुक्त करवाए जाने की शिकायत की जिस पर कब्जेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि विभाग की भूमि को शीघ्र ही खाली कराकर उसकी वंउडरीवाल का निर्माण करवाया जाएगा जिसके लिए उन्होंने उच्चाधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित कर दिया है। वही जनता की शिकायतों को सुनते हुए जिसमें रसूलाबाद से लहरापुर क्षतिग्रस्त मार्ग असालतगंज से पहाड़ीपुर मार्ग आदि एवं सीएससी रसूलाबाद में सरकारी महिला चिकित्सक तथा पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति के संबंध में बताया जिस पर उन्होंने शीघ्र ही उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निदान करवाए जाने का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*