*अनुसूचित जाति की महिला का आरोप दबंगों के डर से पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट*



         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। शांति देवी पत्नी जय चंद्र निवासी गौरछहन पुरवा लिलोईकला थाना उमरी बेगमगंज का यह पूरा मामला है। प्रार्थनी अनुसूचित जाति की महिला है, प्रार्थिनी का आरोप है कि गांव के बच्चू सिंह व ननकू सिंह पुत्र गण विश्वनाथ सिंह व रोहित सिंह व मोहित सिंह पुत्र गण मुनिजर सिंह काफी दबंग व राजनीतिक सह प्राप्त व्यक्ति हैं। विपक्षी गणों ने दिनांक 5 मई को दिन में लगभग 3-4 बजे लाठी डंडा से लैस होकर प्रार्थिनी के घर पर आए और जातिसूचक शब्दों और गालियों का प्रयोग करते हुए प्रार्थनी और पूजा देवी पत्नी ओमप्रकाश तथा प्रार्थिनी के पति जयचंद्र को मारा-पीटा । घटना की सूचना थाने पर दी गई परंतु प्रार्थिनी,प्रार्थीनी के पति व पूजा की चोटों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया और ना ही विपक्षी दलों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई, सभी चोटिल लोगों का दिनांक 6 मई को जिला अस्पताल गोंडा में चोटों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय सहित प्रदेश के उच्चाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को भी डाक के जरिए प्रार्थना पत्र दिया गया परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। क्षेत्राधिकारी महोदय के कार्यालय में पति का बयान भी दर्ज किया गया है विपक्ष के विरोध के कारण उनका मनोबल काफी बढ़ा हुआ है पूरे परिवार को जान से मारने एवं गांव से उजाड़ देने की धमकी भी दे रहे हैं ऐसी दशा में प्रार्थीनी ने निश्चय किया कि यदि 30 सितंबर तक रिपोर्ट दर्ज नहीं किया जाएगा तो दिनांक 1 अक्टूबर से जिला कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेगी, और रिपोर्ट लिखे जाने तक अनशन निरंतर जारी रहेगा। प्रार्थिनी का बस इतना ही निवेदन है कि दबंगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए एवं प्रार्थीनी सहित उसके पूरे परिवार की सुरक्षा कराई जाए। लेकिन पुलिस के द्वारा इस मामले में अभी तक दबंगों के विरुद्ध कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। प्रार्थिनी आज से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर भी बैठ गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*