*युवाओं ने घेरा सांसद कार्यालय, 5 पृष्ठीय 20 सवालों का पुलिंदा सांसद प्रतिनिधि को सौंपा*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। आज एक बार फिर टीम संघर्ष के अगुआ अभिषेक तिवारी छात्र नेता अविनाश सिंह विनय यादव इत्यादि युवाओं के नेतृत्व में गोंडा के युवाओं ने आवाज बुलंद करते हुए सांसद गोंडा माननीय कीर्तिवर्धन सिंह जी के कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय का घेराव सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए किया गया और युवाओं ने 5 पृष्ठीय 20 सवालों का एक पुलिंदा सांसद प्रतिनिधि को सौंपा जिसमें गोंडा के लाखों छात्रों और युवाओं ने उक्त टीम के नेतृत्व में 20 प्रश्न माननीय सांसद गोंडा से पूछें इन प्रमुख प्रश्नों में संसद में बलात्कार पर सख्त कानून बनाने की पहल आपके द्वारा क्यों नहीं की गई देश में गोंडा जनपद बेरोजगारी का सबसे बड़ा उदाहरण बन रहा है गोंडा में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आपके द्वारा प्रयास क्यों नहीं किया गया गोंडा के युवाओं के भविष्य हेतु सदन में निजीकरण के विरोध में आपके द्वारा सवाल क्यों नहीं उठाया गया नवाबगंज चीनी मिल को पुनः शुरू कराने के लिए आपके द्वारा सदन में आवाज क्यों नहीं उठाई गई बजाज चीनी मिल में किसानों का तमाम रुपया बकाया है इसके लिए आपके द्वारा प्रयास क्यों नहीं किया गया तमाम भर्तियां जो पिछले कई वर्षों से लटकी हैं जिससे गोंडा के सैकड़ों युवाओं का भविष्य अधर में है ऐसे में आपके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री जी से सवाल क्यों नहीं पूछा गया मनकापुर आईटीआई लिमिटेड जो आज बंद होने के कगार पर है इस के संदर्भ में आपके द्वारा आवाज क्यों नहीं उठाई गई गोंडा मुख्यालय पर जनता दरबार क्यों नहीं लगाया जाता है राजकीय महाविद्यालय को शुरू करने के लिए आपके द्वारा प्रयास क्यों नहीं किया गया पर्यटन को बढ़ावा देना शहरों में लाइटिंग की व्यवस्था जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था जलभराव अंडरग्राउंड सीवरेज पाइप लाइन राजकीय महिला महाविद्यालय जो बाबागंज में पास हुआ था उस महाविद्यालय के निर्माण के लिए भी आपके द्वारा प्रश्न नहीं उठाया इत्यादि लगभग 5 पृष्ठों का 20 प्रश्नों का एक पुलिंदा सांसद प्रतिनिधि को सौंपा गया और गोंडा के युवाओं ने अपने सांसद से यह 20 प्रश्नों का जवाब मांगा है अब देखना यह है कि माननीय गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह इन सवालों पर क्या कार्यवाही करते हैं और क्या जवाब देते हैं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें