*आने वाला 31 अक्टूबर 2020 समाजवादी पार्टी के लिए बेहद खास दिन*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
अयोध्या। 27 अक्टूबर 2020
आने वाला 31 अक्टूबर 2020 समाजवादी पार्टी के लिए बेहद खास दिन है। पार्टी 31 अक्टूबर को देश के प्रथम गृह मंत्री, उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल, महान दार्शनिक व शिक्षाविद आचार्य नरेन्द्रदेव व महर्षि बाल्मीकि की जयंती विधि विधान के साथ मनायेगी। आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक बैठक करके इस कार्यक्रम की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं ने मंथन किया।पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने बताया कि 31 अक्टूबर को देश की इन तीन महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्री यादव ने बताया कि कार्यक्रम जिस दिन होना है उस दिन पार्टी कार्यालय पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्टी कार्यकर्ता इन तीनों विभूतियों को माल्यार्पण करेंगे, उसके बाद एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है जिसमें इनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम के लिए पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सूचित कर दिया गया है, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर 31अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंथन किया। कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम से सम्बन्धित तमाम जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस अवसर पर छोटे लाल यादव चौधरी बलराम यादव, ईश्वर लाल वर्मा, गौरव पांडे, बृजेश सिंह चौहान, नीरज कुमार तिवारी, छोटे लाल यादव, शक्ति जायसवाल, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें