*गोण्डा-दिनांक 27.10.2020**प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर्स आत्म निर्भर निधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को ऋण स्वीकृति के दिए गए प्रमाणपत्र, टान हाल में आयोतिज हुआ कार्यक्रम**आत्म निर्भर भारत के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण- विधायक कटरा श्री बावन सिंह* *प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर्स आत्म निर्भर निधि योजना से आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगें पथ विक्रेता-डीएम* *उत्कृष्ट कार्य करने पर एलडीएम व कार्यक्रम प्रबन्धक डूडा सहित 05 को मिला सम्मान*



            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
रेहड़ी और पथ विक्रेताओं (छोटे सड़क विक्रेताओं) को अपना खुद का काम नए सिरे से शुरू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर्स आत्म निर्भर निधि योजना के तहत मंगलवार को जिले के 1961 पटरी दुुकानदारों को ऋण स्वीकृति का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। नगर के टाउन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया तथा उन्हें सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के उपरान्त मा0 विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह व जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने योजना के अन्तर्गत चयनित पथ विक्रेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा योजना को मूर्तरूप  देने में अहम भूमिका निभाने पर लीड बैंक प्रबन्धक दशरथी बेहरा, मिशन प्रबधक डूडा अखिलेश सिंह सहित कुल 05 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
  इस अवसर पर मा0 विधायक कटरा श्री बावन सिंह ने कहा कि आत्म निर्भर भारत के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ हर तबके के लोगों के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। उन्होंने लाभार्थी पथ विक्रेताओं से अपील किया कि वे लोग सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से अपने उद्यम संचालित करें और लाभ कमाएं।
जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस योजना का लाभ सभी छोटे पथ विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना का लाभ सड़क के किनारे रेहड़ी पटरी दुकान वालों को प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स दस हजार रुपये तक की कार्यशील पूंजी ऋण का लाभ उठा सकते हैं, जिसे वे एक वर्ष में मासिक किस्तों में चुका सकते हैं। इस लोन को समय पर चुकाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को सात फीसदी का वार्षिक ब्याज सब्सिडी के तौर पर उनके अकाउंट में सरकार की ओर से ट्रांसफर किया जाएगा। 
जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य 1961 के सापेक्ष शत-प्रतिशत से भी अधिक पथ विक्रेताओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी वालों और ठेले पर सामान बेचने वाले अपना जीवन यापन करने के लिए काम नहीं कर पा रहे थे, उनकी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस योजना को शुरू की। स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के अंतर्गत रेहड़ी पटरी वालों को अपना काम दोबारा से शुरू करने के लिए सरकार द्वारा लोन मुहैया कराया जा रहा है जिससे इस योजना के जरिए रेहड़ी पटरी वाले आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगें तथा इस योजना के जरिये गरीबों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बैंकों द्वारा इस योजना में विशेष सहयोग प्रदान के करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी, पीओ डूडा विनोद सिंह, ईओ नगर पालिका विकास सेन, महामंत्री अनुपम प्रकाश मिश्र, राजा बाबू गुप्ता, सभासद फहीम सिद्दीकी, धर्मपाल सिंह, सुधीर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*