*हिन्दू महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक 19, 20 दिसंबर 2020 को अयोध्या में होगी*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
अयोध्या।
अखिल भारत हिन्दू महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक 19 और 20 दिसंबर 2020 को अयोध्या धाम में आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। हिन्दू महासभा के अयोध्या जनपद अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र के अनुसार 19 दिसंबर को हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश का अधिवेशन नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की अध्यक्षता में संपन्न होगा। प्रदेश अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य विजय प्रकाश मानव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम तिवारी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री उमा शंकर वाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने आज जारी बयान में बताया कि प्रदेश अधिवेशन के अगले दिन 20 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज करेंगे। जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अधिवेशन और राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के आयोजन के लिए अयोध्या जनपद का चयन करने पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या जनपद दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। जारी बयान के अनुसार बैठक कि तिथियां निर्धारित हो चुकी है किन्तु अभी स्थान का चयन नहीं किया गया है। हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी से विचार विमर्श करने के बाद शीघ्र ही बैठक स्थल की घोषणा कर दी जाएगी। राकेश दत्त मिश्र ने कहा कि अधिवेशन और राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारियां आरंभ हो चुकी है। हिन्दू महासभा के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें