*गोंडामंडल में /12अक्टूबर आज यूपीएमएसआरए द्वारा अपने अखिलभारतीयसंगठन फेडरेशन आफ मेडिकल एंड सेल्सरिपरजेंटेटिवएसोसिएशन आफइंडियावसीआईटीयूके आवाहन पर*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
उप श्रमायुक्त कार्यालय देवीपाटन मंडल गोंडा कार्यालय पर धरना व प्रदर्शन कर श्रमायुक्त कानपुर को संबोधित मांग पत्र श्रम अधिकारी योगेश दीक्षित के माध्यम से दिया गया जिसमें यूपी औद्योगिक विवाद अधिनियम में सेक्सन टू जेड को जोड़ने, न्यूनतम सलाहकार बोर्ड में मेडिकल रिपरजेंटेटिव व अन्य सेल्स प्रमोशन इंपलाईज के लिए उप समिति बनाया जाये, आठ घंटे का कार्य दिवस को घोषित करने, 6 माह का मैटरनिटी लीव महिला सेल्स प्रमोशन इंपलाईज के लिए घोषित किये जाने, कोविड19 का बहाना बनाकर सेल्स प्रमोशन इंपलाईज का वेतन कटौती तबादला व कटनी छटनी बंद करने, तथा विश्व मजदूर दिवस 1 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के साथ हमारे संगठन के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करने का समय देने आदि मांगो का मांग पत्र दिया। प्रदेश सचिव कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि ये बहुत ही लंबित मांगे हैं जिसमें सरकार के खजाने पर कोई अतिरिक्त भार भी नहीं पड़ना है इन मांगो को सरकार को तुरंत मान लेना चाहिए।
धरने में जयनारायण शुक्ला, विपिन तिवारी, प्रशांत दूबे, विनीत तिवारी, आशीश जयसवाल , शशिकांत मिश्रा, प्रदीप चौधरी, विनीत सोनी, संतोष शुक्ला, अवधेश पांडेय, शैलेश तिवारी, हरिओम पांडेय, विवेक तिवारी, अमित पांडेय विजय गुप्ता आदि तमाम साथी उपस्थित रहे।
कौशलेंद्र पांडेय
प्रदेश सचिव यूपीएमएसआरए
kaumithcitu@gmail.com
9415772525
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें