*गोण्डा-दिनांक 10.10.2020* *आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर प्रगति लाने के दिए निर्देश*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
आयुक्त देवीपाटन मण्डल एसवीएस रंगाराव ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा मण्डल के जनपदों में कराए जा रहे 50 लाख रूपए से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं तथा अन्य कार्यों की समीक्षा के दौरान विभिन्न मदों में स्वीकृत धनराशि के सापेेक्ष व्यय तथा अब तक हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा निर्देशित किया है कि जो भी अनारम्भ कार्य हैं, उनका नियमानुसार टेण्डर कराकर शीघ्रातिशीघ्र शुरू कराएं।
आयुक्त ने मण्डल के सभी जनपदों में लोक निर्माण विभाग द्वारा 75 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुके कार्यों को आगामी नवम्बर मााह तक पूरा कर लेने तथा जो परियोजनाएं पूरी हो गई हैं उसकी सूची से शासन को अवगत कराने को कहा है। उन्होंने नाबार्ड, पूर्वान्चल विकास निधि के राज्यांश सहित अन्य वे मदें जिनमें धनाभाव के कारण कार्य कराने में समस्या हो रही है, उसमें शासन को पत्र प्रेषित कराने तथा वस्तुुस्थिति से मा0 जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराने को कहा है।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त वीरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, मुख्य अभियन्ता पीडब्लूडी ए0के0 जैन, अधीक्षण अभियन्ता बहराइच/श्रावस्ती राजीव कुमार यादव, अधीक्षण अभियन्ता गोण्डा एस0के0 सिन्हा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें