*आज दिनांक 10.10.2020 को समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा में जनसुनवाई की गयी|*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
पुलिस उपहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा में समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनका निराकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया | डीआईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निश्चित समयावधि के अन्दर कराया जाये तथा किसी भी स्थिति में कोई भी प्रकरण लंबित ना रहने पाये | इसी क्रम में डीआईजी द्वारा थाने के अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा थाना प्रभारी को अपराध नियंत्रण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ-2 फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिये गये | इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें