*गोण्डा-दिनांक 02.10.2020**जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बापू जी की 151वीं जयन्ती, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम**आयुक्त ने कमिश्नरी में तथा डीएम ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रध्वज* *संकल्प दोहराने के साथ ही गांधी जी व शास्त्री जी के आदर्शों पर डाला प्रकाश* *आत्म निर्भरता के लिए स्वदेशी का महत्वूपर्ण योगदान- आयुक्त श्री एसवीएस रंगाराव*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 151वीं जयन्ती पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर सभी सरकारी,अर्धसरकारी कार्यालयों तथा शैक्षिक संस्थानो में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखण्डता के लिए लोगों ने संकल्प लिया। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव द्वारा आयुक्त कार्यालय में तथा जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल द्वारा कलेक्ट्रेट में राष्ट्रध्वज फहराया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही जनपद की ग्र्राम पंचायतों व नगर निकायों एवं मलिन बस्तियों में सफाई कार्यक्रम तथा जिला कारागार एवं कुष्ठ रोगियों में फल व दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आयुक्त एसवीएस रंगाराव द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन आदर्शों, उनकी देशभक्ति तथा राष्ट्र के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नेे सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को हथियार बनाकर आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। उन्होंने गांव को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने और मूलभूत सुविधाएं विकसित करने हेतु ग्राम स्वराज की अवधारणा से देश की आत्म निर्भरता के लिए सार्थक प्रयास किए जिसकी आज भी इनकी प्रासंगिकता है। देश की आत्म निर्भरता के लिए स्वदेशी का महत्वपूर्ण योगदान है।
आयुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास एवं सबका विश्वास के आधार पर सभी वर्गों की उन्नति, कल्याण व सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है। मण्ंडल में स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत शौचालयों एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार द्वारा स्वरोजगार व स्वावलम्बन के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए गए हैं ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने शास्त्री जी के सादा जीवन उच्च विचार तथा देश के लिए किए गए योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन लिये गए संकल्प के अनुसार सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर देश के विकास में अपना योगदान दें।
समारोह में अपर आयुक्त प्रशासन के0के0 सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त वीरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, मण्डलीय शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अधिवक्ता वीर बहादुर सिंह आदि लोगों ने सम्बोधित करते हुए दोनों महापुरूषों के जीवन आदर्शों व उनके द्वारा देश के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन महापुरूषों के विचारों की आज भी प्रासंगिता है।
समारोह का संचालन अधिवक्ता रामशंकर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर रक्षाराम वर्मा, शिव गोपाल तिवारी तथा अधिवक्तागण व कमिश्नरी के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में संकल्प दोहराने के पश्चात जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों को यदि हम सब लोग शत-प्रतिशत आत्मसात कर लें तो निश्चित ही आगे बढ़ेगें। उन्होने कहा कि हमें गांधी जी द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए और ऐसा करके ही हम, हमारा राष्ट्र और विश्व समुदाय सुख और शांति को प्राप्त कर सकता है। उन्होने कहा कि केवल उपदेश मात्र से समाज का भला नहीं हो सकता, हमें उसे अपने व्यावहारिक जीवन और आचरण में लाना होगा तभी समाज विकास के पथ पर अग्रसर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में औपचारिकता और दिखावा के कारण समाज में विभिन्न विकृतियां उत्पन्न हो गई हैं जो चिन्ता का विषय है। ऐसे में सत्य व अंहिसा का महत्व और अधिक बढ़ गया है और बापू जी के विचार तथा शास्त्री जी के त्याग अत्यन्त प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छ भारत मिशन जैसी सोच बापू जी की इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता का परिणाम है और आज हम सब उसे अंगीकार कर रहे हैं तो दूसरी ओर दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का उद्बोध हमें शास्त्री जी के जीवन दर्शन से प्राप्त होता है। उन्होने कहा कि गांधीजी ने जो सपना संजोया था उसकी प्राप्ति से हमारा समाज आज भटक चुका है। आवश्यकता है कि हम गांधी जी द्वारा बताए गए आदर्शों का अनुसरण करें और बापू जी के सपनों का भारत बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, सीआरओ आरआर प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह के दौरान मुख्य कोषाधिकारी शीमल चन्द्र, अपर उपजिलाधिकारी महेन्द्र कुमार व गुलाम सरवर, प्रशिक्षु एसडीएम कुलदीप सिंह व शत्रुुघ्न पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नईम अहमद, न्याय सहायक चन्द्र प्रकाश मिश्र, नाजिर सुनील कुमार, आयुध लिपिक संदीप तिवारी सहित कलेक्ट्रेट अन्य सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें