*गोण्डा-दिनांक 01.10.2020**आयुक्त की अध्यक्षता में अभियोजन सम्बन्धी मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न* *न्यायालय में मजबूती और तैयारी के साथ सरकार का पक्ष रखें सरकारी वकील, होगी समीक्षा*


         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
आयुक्त, देवीपाटन मण्डल एस0वी0एस0 रंगाराव की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय पर देवीपाटन मण्डल गोण्डा की मासिक अभियोजन समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें उन्होंने जनपदवार अभियोजन कार्यों, एससी/एसटी एक्ट के वादों, गैंगेस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट, गवाहों की उपस्थिति, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के वादों, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दर्ज लम्बित वादों की स्थिति एवं विवेचना में अन्तिम रिपोर्ट लगाने की स्थिति आदि की गहन समीक्षा की गई।
     बैठक में आयुक्त ने मण्डल में सम्बन्धित जनपदों के अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके द्वारा न्यायालयों में सरकार का पक्ष न्याय संगत ढंग से पूर्ण तैयारी के साथ रखा जाय। उन्होंने मण्डल में रासुका के अन्तर्गत की गई कार्यवाही, जघन्य अपराधों में जमानत पर रिहा हुए अभियुक्तों के प्रकरणों की विस्तृत सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि उसकी ठीक प्रकार से समीक्षा की जा सके। उन्होंने कहा है कि यह भी विवरण तैयार किया जाय कि एससी/एसटी मामलों में समय से सहायता धनराशि उपलब्ध हो गई है। सरकारी गवाहों की उपस्थिति की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देशित किया कि जहां पर गवाह कम उपस्थित हुए हैं, वहां सम्बधित को पत्र प्रेषित किया जाय। सरकारी क्षति के मामले लम्बित न रहने पाएं और गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत नियमानुसार प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाय।
उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट सम्बन्धी मामलों में सम्बन्धित अपर जिलाधिकारी शीघ्रातिशीघ्र नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि समीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर इसका विशेष संज्ञान लेकर चरित्र पंजिका में भी इसका अंकन किया जाएगा।
    बैठक में अपर आयुक्त न्यायिक कमलेश कुमार सिंह, अपर निदेशक अभियोजन शैलेष कुमार शुक्ला, अपर निदेशक अभियोजन श्री शैलेश कुमार शुक्ला, राम अचरज चतुर्वेदी संयुक्त निदेशक अभियोजन गोण्डा, द्विजेन्द्र सिंह एसपीओ  बहराइच, कृष्ण कुमार एसपीओ बलरामपुर व गजराज मिश्रा एसपीओ श्रावस्ती उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*