*सामुदायिक शौचालय केंद्र में हो रहा है घटिया सामग्री का प्रयोग, अधिकारी जानकर भी बन रहे हैं अनजान*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
इटियाथोक विकासखंड में बन रहे सामुदायिक शौचालय केंद्र में घटिया सामग्री का प्रयोग खुलेआम किया जा रहा है, अधिकारी लगातार जांच भी कर रहे हैं उसके बावजूद निर्माण कार्यों में सुधार नहीं हो रहा है इससे साफ स्पष्ट है कि प्रधान व सचिव तथा अधिकारियों की मिलीभगत पर सामुदायिक शौचालय केंद्रों में घटिया सामग्री का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है
विकासखंड के कई ग्राम पंचायतों में में जगह जगह लाखो की लागत से मानकविहीन सामुदायिक शौचालयों का हो रहा कही पीले ईंट का धड़ल्ले से हो रहा उपयोग तो कही बुनियाद मानकविहीन है सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय केंद्रों का निर्माण होना है कई ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू हो गया है वहीं कई जगह विवादित स्थलों पर निर्माण कार्य शुरू है वह कुछ ग्राम पंचायतों में जगह ना मिलने के कारण सामुदायिक शौचालय केंद्रों के बनवाने में बाधा उत्पन्न हो रही है एक तरफ सामुदायिक शौचालय केंद्र बनना शुरू हुए नहीं कि उनके घटिया निर्माण सामग्रियों का प्रयोग की खबरें उड़ने लगी है जब हमारे संवाददाता ने कुछ ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालय केंद्रों का मौके पर जाकर उसकी हकीकत देखी तू वास्तव में यह बात प्रमाणित हो गई इन निर्माण कार्यों में पीले ईंटों , लोकल सीमेंट व अन्य घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है वही विकासखंड के पदाधिकारी लगातार उस का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं उसके बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है इससे साफ स्पष्ट है खाउ कमाऊ नीति का इस्तेमाल सामुदायिक शौचालय बनवाने में किया जा रहा है। भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना शुरुआत में ही अपना अस्तित्व खो रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें