*गोण्डा गांधी पार्क में बेरोजगार युवकों ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर प्रदर्शन कर मनाया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा मंडल में बेरोजगारी एक वैश्विक और व्यापक समस्या है और इन दिनों केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों की वजह से बेरोजगार युवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है । अभी पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सरकारी नौकरी में 5 साल तक संविदा पर कार्य करने का नियम समूह ख और ग की नियुक्तियों के लिए बनाया गया है हालांकि यह भी लागू नहीं हुआ है लेकिन जब से इसको लागू करने की सूचना मीडिया और समाचार पत्रों के द्वारा लोगों तक पहुंची है इसको लेकर विभिन्न संगठन अलग-अलग तरीके से विरोध जताते रहे हैं। गोंडा जनपद में आज बेरोजगार युवकों के द्वारा स्थानीय गांधी पार्क में प्रदर्शन किया गया और आज प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस घोषित करके आज के दिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया जिनमें कई संगठन शामिल रहे। युवाओं ने चिंता जताई कि अगर सरकार सरकारी नौकरियों में पहले पांच साल कर्मचारियों को संविदा पर नियुक्त करने और हर छ: माह पर उनकी परीक्षा लेने के अपने निर्णय में सफल हो गई तो गरीब, मजदूर, निम्न मध्यम वर्ग से आने वाले युवाओं का शोषण होगा। इन बेरोजगार युवकों की सबसे पहली मांग तो यही है कि संविदा पर भर्ती का नियम समाप्त किया जाए, 50 साल के रिटायरमेंट की उम्र सीमा को समाप्त किया, जाए समूह ख और ग की भर्तियों में जिस प्रकार के नियमों को सरकार लाने जा रही है वह पूर्णतया प्रतियोगी परीक्षार्थियों के छात्रों के साथ अन्याय है अतः इस को तत्काल प्रभाव से सरकार वापस ले। इन्हीं सब मांगों को लेकर के सबसे पहले तो सोशल मीडिया पर लोगों को आमंत्रित किया गया और जब कई बेरोजगार युवा साथी वहां पर इकट्ठा हुए तो नगर कोतवाल आलोक राव अपने टीम और दल बल के साथ वहां पर पहुंचे और प्रशासन के आदेश के अनुसार उनको गांधी पार्क में ही रोक दिया गया । जबकि युवकों का इरादा गांधी पार्क से अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च करने का था और उसके बाद जिलाधिकारी गोंडा को ज्ञापन देने का था लेकिन उनको गांधी पार्क में ही रोक दिया गया और उनसे वहीं पर ज्ञापन ले लिया गया इसके एवज में नगर कोतवाल और पुलिस बल टीम के द्वारा बताया गया कि कोविड-19 महामारी के दौर में कहीं पर भी प्रदर्शन करने भीड़ इकट्ठा करने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर रोक लगी हुई है अगर ऐसा किया जाता है तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट बंदना त्रिवेदी खुद मौके पर पहुंचती है और गांधी पार्क गेट पर ही युवाओं से ज्ञापन ले लिया जाता है । टीम संघर्ष के अगुआ अभिषेक तिवारी,छात्र नेता अविनाश सिंह,छात्र युवा संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष राज कुमार बरवार समेत जनपद के तमाम हिस्सों से आए हुए बेरोजगार युवक और युवतियां वहां पर इस पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें