*शिक्षा और शिक्षक समाज वछात्रों की रीढ़ हैं उमेश रत्नप्रिया फाउंडेशन ने शिक्षकों को किया सम्मानित*



       रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
कटरा बाजार, गोण्डा। शिक्षक दिवस पर रत्नप्रिया फाउंडेशन की तरफ से कोरोना संकट काल में शासन प्रशासन के साथ मिलकर अपनी सामाजिक व विभागीय जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।रत्नप्रिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक सादे समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राजेस्वरी सिंह महाविद्यालय, स्व. अवधराम इंटर कॉलेज, रामलाल इंटर कॉलेज, कृष्णा देवी मॉडर्न पब्लिक स्कूल, केजीएन पब्लिक स्कूल, आरती देवी पब्लिक स्कूल, नन्दकिशोर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एकेडमी ऑफ कंप्यूटर लर्निंग व सरकारी विद्यालयों के गुरुजनों को स्मृति चिन्ह एवं धार्मिक पुस्तकें, मास्क व पेन देकर सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मेरे द्वारा चलाई जा रही मुहिम में मुझे और पूरे समाज को आपके प्रयास और आपकी विशेष जरूरत है। इस अवसर पर शिव नारायण मिश्रा, योगेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, केपी सिंह, तपन कुमार सिंह, वारिस खान आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*