*लोगों का शोषण बर्दास्त नही, हर संभव मदद के लिए रहूँगा तैयार ---- संतोष तिवारी*


          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल के विधान सभा करनैलगंज के पूर्व  प्रत्याशी एवं चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ के राष्ट्रीय महा सचिव संतोष तिवारी ने रविवार को गाँव गाँव जाकर लोगों की परेशानियां जानी तथा हर संभव मदद करने की सांत्वना दी ।
बताते चलें कि जहाँ एक ओर इस कोरोना महामारी में लोग बेरोजगार हो चुके है, तथा प्रवासी मजदूर रोजगार न मिलने के कारण भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रत्याशी संतोष तिवारी द्वारा विधानसभा के ग्राम पंचायत बरतरा, रुदौली , जहँगिरवा आदि समस्त गाँवो में जाकर लोगों का हाल चाल लिया गया  । तथा लोगों से वादा किया कि हर संभव मदद की जाएगी तथा किसी तरह का उत्पीड़न व प्रताड़ना क्षम्य नही होगा । अगर हमारी भोली भाली जनता को कोई प्रताड़ित करता है तो उसे मुँह तोड़ जबाब दिया जाएगा । संतोष तिवारी का साथ पाकर ग्रामीण जनता में काफी उत्साह देखने को मिला । इस मौके पर रमेश चंद्र ओझा , अरविंद कुमार पांडेय , अरविंद तिवारी ,मोहित तिवारी , कक्कन शुक्ला, मनोज दीक्षित, सूरज अवस्थी , मुकेश सिंह  आदि तमाम लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*