*वजीरगंज में नब्बे वर्षीय बुजुर्ग के मकान को भूमाफिया कर रहे कब्जा* *पुलिस ने हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाया*
. रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।दबंग भूमाफिया का बोलबाला बढ़ते जा रहा है।जिले में आये दिन भूमाफिया भूमि को हथियाने में जुटे हुए हैं।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक मकान को कब्जा कर रहे भूमाफिया सक्रिय दिखे।गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर बालेश्वर गंज बाजार में बना रामनरेश पांडेय का मकान(141/1) को भूमाफियों ने जबरन मिट्टी गिराकर हथियाने में लग गये हैं।पीड़ित रामनरेश पांडेय (90)वर्ष ने डायल 112 को दो बार सूचना दिया।मौके पर जब पुलिस पहुंची तो भूमाफिया यह कहते हुए भाग निकले कि रात में कब्जा कर ही लेंगे ऐसा कब्जा कई जगह कर चुके हैं।
पीड़ित रामनरेश ने बताया कि लगभग 24 वर्ष पूर्व बैनामा कराके भूमि का दाखिल खारिज करवा लिया था लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह इस मकान पर नया निर्माण नहीं करा सका।कुछ दबंग लोग पीड़ित को कमजोर समझकर उसके बैनामे के मकान को अपना झूठा पट्टा(112/अ) नम्बर बता कर जबरन हथियाना चाहते हैं।उन्होने थाने पर तहरीर देकर भूमाफियों से अपना मकान बचाने की मांग की।कोतवाल संजय कुमार दूबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है।मौके पर सिपाही श्रवण कुमार यादव,विमलेन्द्र आदि को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है ।दोनों पक्षों को सख्त हिदायद देते हुए आज थाने पर मामले का निस्तारण किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें