*विसुही नदी में मछुआरों के जाल में फंसा एक अधेड़ व्यक्ति का शव*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
इटियाथोक, गोण्डा -बीते मंगलवार की देर शाम घर से निकले अधेड़ व्यक्ति का शव इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के लोनियन पुरवा मझौवा गांव स्थित बिसुही नदी में मछुआरों के द्वारा लगाये गये जाल में फंसा मिला। तलाश में निकलें परिजनों नें इस बात की सूचना स्थानीय कोतवाली में दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस के जवानों ने परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया एवं पंचनामा भरवाने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय गोंडा भिजवाया मौके पर उपस्थित परिवार के सदस्यों ने मृतक व्यक्ति की पहचान अपने ही परिवार के सदस्य देव
नारायण दुबे पुत्र रक्षा राम निवासी ढोड़वा पिपरा चौबे थाना खरगूपुर गोंडा के रूप में की इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह नें बताया कि मृतक व्यक्ति देव नारायण दुबे पुत्र रक्षा राम थाना खरगूपुर जनपद गोंडा के ढोढवा पीपरा चौबे गांव का मूल निवासी है।
मौके पर मौजूद परिजनों से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि मृतक बीते मंगलवार की शाम परिजनों को सूचना दिए बगैर घर से बाहर निकला था देर रात जब मृतक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने इष्ट मित्रों सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करना प्रारंभ कर दिया इसी बीच आर्य नगर
बाजार पहुंचे परिजनों को स्थानीय लोगों के द्वारा आर्य नगर पुलिया से एक अधेड़ व्यक्ति के पानी में गिरने की जानकारी प्राप्त हुई घरवालों द्वारा तलाश करने पर आज शाम 5:00 बजे मृतक का शव लोनियन पुरवा के विश्व की नदी में पास पाया गया। मृतक के भतीजे रघुवर दुबे की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें