*प्रिय मीडिया के बंधु।*


             रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
आप सब के सहयोग से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह जी के जन्म दिवस पर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत कर्मचारियों,अवर अभियंताओं और अभियंताओं के द्वारा संयुक्त रूप से निजीकरण के विरोध में पूरे प्रदेश में शांतिपूर्वक मशाल जुलूस का मार्च निकाला गया।इस दरम्यान लखनऊ में संघर्ष समिति के केंद्रीय लीडरों को गिरफ्तार कर शान्तिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को सरकार द्वारा दबाने की कोशिश की गई जिसके विरोध में सभी जनपदों में बिजली कर्मचारी,अवर अभियंता और अभियंता अधिकारी सामूहिक गिरफ्तारी देने लगे जिस कारण से बिजली संकट की समस्या गहराने लगी और सरकार के हाथ पांव फूलने लगें। यह देख सरकार ने तुरन्त बेशर्त केंद्रीय लीडरों सहित सभी गिरफ्तार लोगो को तुरन्त छोड़ने का आदेश दिया ।यह सब आप सब के महती सहयोग से ही सम्भव हो सका है जिसके हम आपको बहोत बहोत धन्यवाद देते हैं और आशा करते हैं कि आगे भी शोषण और अन्याय के खिलाफ उठने वाले हर आवाज को आपका साथ मिलेगा।एक बार पुनः आपका धन्यवाद।
🙏
@संयुक्त संघर्ष समिति,गोण्डा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*