*आपसी विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली बाद में खुद को भी गोली से उड़ाया*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा । वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आपसी विवाद में पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया, अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले पत्नी को मारी गोली, पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, पत्नी ने मौके पर ही तोड़ा दम, गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल मे भर्ती कराने के लिए ले जाते समय रास्ते मे ही दम तोड़ा, वजीरगंज के पेड़राही गांव का पूरा मामला बताया जा रहा है जहाँ पर कुलदीप सिंह ने पहले अपनी पत्नी नीलम सिंह को आपसी विवाद के चलते गोली मार दी बाद मे खुद को भी गोली मार कर घायल कर लिया जिसके बाद गम्भीर हालत मे कुलदीप सिंह को जिला अस्पताल लाया जा रहा था पर रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है । अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि जिला अस्पताल ले जाते समय पति की मौत रास्ते में हुई है पत्नी की मौत मौके पर ही हो गई थी दोनों के शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है । इस पूरी घटना से गांव वालों में दहशत का माहौल है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें