*करंट की चपेट में आने से करीब एक दर्जन छुट्टा जानवरों की मौत*:-



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील अन्तर्गत विद्युत उपकेंद्र रेहराबाजार अन्तर्गत ग्राम सभा केराडीह में विद्युत के चपेट में आने से करीब एक दर्जन जानवरों की मौत हो गई।ये हादसा तब हुआ जब छुट्टा जानवर भोर में चरने के लिए निकले थे कि अचानक खेत मे लगे कटीले तार में विद्युत होने के कारण करंट की चपेट में आ गए जिससे चपेट में आये सभी जानवरों की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 11000 हजार विद्युत तार खेत मे लगे कटीले तार पर गिर गया था उक्त जानवर कटीले तार के सम्पर्क में आने से जानवरों की मौत हो गई है।
वहीं जब इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार पारस प्रसाद से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर मृत सभी जानवरों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*