*गोण्डा। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर ने आंशिक फेरबदल करते हुए गैर जनपद से आए इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोनकर को मोतीगंज थाने का प्रभ...*



         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर ने आंशिक फेरबदल करते हुए गैर जनपद से आए इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोनकर को मोतीगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है जबकि मानेंद्र सिंह को दर्जीकुआं चौकी प्रभारी बनाया है।
एसपी श्री नैयर ने बहराइच से आए इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोनकर को मोतीगंज थाने का चार्ज दिया है जबकि यहां लम्बी पारी खेलने वाले कन्हई प्रसाद को अपराध शाखा के लिए स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कहोबा चौकी प्रभारी से हटाए गए मानेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली देहात की दर्जीकुआं चौकी का इंचार्ज बनाया है। यहां तैनात उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह को करनैलगंज भेजा गया है। चौकी प्रभारी सेमरा कोतवाली नगर जयहरी मिश्रा को चौकी प्रभारी रगड़गंज थाना तरबगंज, महिमानाथ चौकी प्रभारी रगड़गंज को थाना कोतवाली मनकापुर, प्रदीप कुमार गंगवार चौकी प्रभारी चचरी थाना करनैलगंज से चौकी प्रभारी भंभुआ करनैलगंज, मनोज कुमार राव चौकी प्रभारी भंभुआ को चौकी प्रभारी चचरी, रामधारी दिनकर को थाना खरगूपुर से चौकी प्रभारी दुबहा बाजार थाना कौड़िया तथा उपनिरीक्षक आदित्य गौतम को थाना वजीरगंज से रिट सेल प्रभारी बनाया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*