*जमीनी विवाद में युवक पर चाकू से हमला बुरी तरह घायल*


          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
करनैलगंज(गोंडा)। जमीन के विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।
कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत शीशामऊ के मजरा कोटिया निवासी चांदबाबू ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि खेत के मेढ़ की रंजिस को लेकर गांव के ही निवासी कुछ दबंग किस्म के लोग लाठी, डंडा व चाकू से लैस होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे। और गाली देते हुये उसके ऊपर चाकू व लाठी डंडा से हमला कर दिया। उसे बचाने पहुंची उसकी भाभी व भतीजी के कपड़े फाड़कर उन्हें भी मारने लगे।
हल्ला गुहार पर गांव के तमाम लोग आ गये और छुड़ाया तब तक चाकू के वार से वह गम्भीर रूप से घायल हो चुका था। साथ ही महिलाएं भी चोटिल हो गई थी। कोतवाल राजनाथ सिंह से दूरभाष पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। मगर उनका सीएयूजी नम्बर नही उठा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*