*गोंडा: पोस्ट ऑफिस में फर्जीवाड़ा, कैशियर ने दर्जनों खाताधारकों के पासबुक पर तो एंट्री कर दी लेकिन एकाउंट में पैसा ही नहीं किया जमा*



         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा: पोस्ट ऑफिस में फर्जीवाड़ा, कैशियर ने दर्जनों खाताधारकों के पासबुक पर तो एंट्री कर दी लेकिन एकाउंट में पैसा ही नहीं किया जमा 
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां डाक विभाग में  बचत खाता खोलने वाले खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां कैशियर का काम देख रहे एक कर्मचारी ने यहां पैसा जमा करने वाले दर्जनों खाताधारकों के पासबुक पर तो एंट्री कर दी लेकिन एकाउंट में उनका पैसा ही नहीं जमा किया। 
फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन भी कर दिया गया है लेकिन जांच टीम के अफसर खाताधारकों को उनकी जमाराशि वापस करने के बजाय मामले को दबाने में जुटे हैं। हालत यह है कि अनपढ़ खाताधारक अपनी मेहनत की कमाई को वापस पाने के लिए डाकघर के चक्कर काट रहे हैं और डाककर्मी उन्हें कोरोना का डर दिखाकर डाकघर मे एंट्री करने से रोक रहे हैं।
कोरोना संकट के दौरान हुए लाकडाउन को अवसर मे बदलकर खाताधारकों की धनराशि हड़पने का यह पूरा मामला जिले के धानेपुर डाकघर का है। यहां कैशियर के पास जो भी खाताधारक पैसा जमा करने पहुंचा उसने खाताधारक के पासबुक पर तो जमा की गई धनराशि की एंट्री कर दी लेकिन उसके बचत खाते मे उसका पैसा जमा नहीं किया बल्कि इस धनराशि को खुद हड़प लिया। खाताधारकों को जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। यही नहीं कैशियर का काम देख रहे जगतपाल ने विभाग का भी 92 हजार रुपया हड़प लिया। 
फिलहाल विभाग के अफसरों ने संबंधित कर्मचारी जगतपाल से विभाग से गबन की गई 92 हजार की धनराशि की रिकवरी कर उसे निलंबित कर दिया है और इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया है लेकिन खाताधारकों को संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। जांच करने वाले अफसर इस पूरे फर्जीवाड़े को दबाने मे जुटे हैं और इस मामले मे बोलने से बच रहे हैं। 
वहीं खाताधारक अपनी मेहनत की कमाई को वापस पाने के लिए डाकघर के चक्कर काट रहे हैं। डाकघर मे अपनी रकम गंवा चुकी बुजुर्ग चंद्रकला का कहना है कि उसने 26 हजार रुपये डाकघर के बचत खाते में जमा किया था लेकिन के़ैशियर ने उसकी रकम हड़प ली और उसकी पासबुक भी अपने पास रख लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*