*ग्राम सभा में लगा भ्रष्टाचार का तांता,प्रधान सफाई कर्मी काट रहे मलाई, ग्रामवासी दुःखी*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
बलरामपुर जनपद के विकास खण्ड श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्रामसभा मुजेहनी के मजरे अहरवन डीह में भ्रष्टाचार का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हम लोगों को आने जाने के लिए गांव में सही रास्ता नही है नाली का निर्माण भी नही किया गया है पुरे गांव में सिर्फ एक नाली बनवाया गया है लेकिन उसको भी साफ़ सफाई नहीं किया जाता है, जिससे चारों तरफ गंदगी की अमबार लगा है। मजबुरन ग्रामीणों को खुद साफ़ सफाई करना पड़ता है शिकायत बाद भी सफाई कर्मी झांकने तक नहीं आता है।
ऐसे में करोना वारियर्स संक्रमण बढ़ने की संभावना है जल निकासी की व्यवस्था ना होने से काफी समस्या बनी रहती है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनके पास रहने के लिए घर नही है। कोई पन्नी में रह रहा है लोगों ने प्रधान पर सरकारी धन का बड़े पैमाने पर बंदरबांट करने का आरोप लगाया है ग्रामीणों ने आगे यह भी बताया कि प्रधान ने जो शौचालय बनवाया था वह पूर्ण रूप से मानक विहीन बना था जो टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुका है। एक तिहाई भी शौचालय साबित नही है।
वहीं जब इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी से जानकारी की गई तो उन्होंने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें