रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा ब्लॉक छपिया के वीरपुर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट अवधेश शुक्ला प्रतिदिन 11 से 12 के बीच मे केंद्र पर पहुँचते है परंतु मरीज सुबह से ही आ जाते है तथा जब वह पहुँचते है तो मरीजो पर धौस जमाते है ।10 सितंबर को जब संवाददाता अवनीश कुमार मिश्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीर पुर पहुँचे तो 10बजे तक वहाँ कोई नही था परंतु 11 बजे जब अवधेश शुक्ला पहुँचे तो उनसे निवेदन की कि आप समय से पहुँचे । तो अवधेश शुक्ल उग्र हो गए।
जब उनकी बातें कैमरे में कैद होने लगी तो उन्होंने यह झूठ बोला कि वे 8 बजे आये थे।
इसके बाद जब अवनीश कुमार मिश्र मरीजो का दर्द जिला चिकित्सा अधिकारी गोण्डा के पास पहुचाना चाहा तो उन्होंने ने मिलने से इनकार कर दिया और फ़ोन पर बात करने पर उन्होंने टाल मटोल कर दिया।
तत्पश्चात 16 सितंबर को जब पुनः अवनीश मिश्र जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिये गए अश्ववासन का असर जानने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रवीरपुर पहुंचे तो सुबह9 बजे तक ताला लगा मिला और बीसो मरीज से ज्यादा बाहर खड़े मिले
इसका अर्थ यह है कि अवधेश शुक्ला अपनी मर्जी से नौकरी करते है जिला चिकित्सा अधिकारी या अन्य अधिकारी से कोई डर नही है
अब देखना यह है कि फार्मासिस्ट अवधेश शुक्ला की दबंगई कबतक चलती रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें