*गोंडा पुलिस का अमानवीय चेहरा, पुलिस की पिटाई से युवक की आंख में आई गंभीर चोटें*



      रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। आज एक बार फिर गोंडा पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया पूरा मामला गायत्री पुरम कॉलोनी के पीछे स्थित घोसियाना कटहवा का बताया जा रहा है जहां पर पुलिस रविवार की लॉकडाउन की वजह से गश्त करने पहुंची थी वहां पर कुछ लोग झुंड बनाकर बैठे हुए थे बताया जा रहा है कि वहां पर बैठे सभी युवक  जुआ खेल रहे थे पुलिस ने उन सभी युवकों को आड़े हाथों लिया और मारपीट शुरू कर दी पुलिस की मारपीट में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसमें से एक युवक की आंख में बहुत ही गंभीर चोटें आई हैं युवक की आंख का पूरा ऊपरी हिस्सा कट गया है जैसा कि युवक के भाई सईद ने बताया कि पुलिस वालों ने वहां बैठे हुए युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनका भाई वहां से सिर्फ गुजर रहा था वह उन युवकों में शामिल नहीं था उसके बाद भी पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया और जब वह पुलिस वालों से छोड़ देने की मिन्नतें करने लगा तो पुलिस वालों ने उसे जबरदस्त तरीके से मारा पीटा साथी वहां पर लगे हुए कांटों के तार में उसका सर पकड़कर बुरी तरीके से लड़ा दिया जिससे कि युवक की आंख की पलक पूरी तरीके से खराब हो गई उसके बाद पुलिस वाले युवक को वहां पर छोड़कर चले आए लगभग 2 घंटे तक कोई भी मदद युवक को नहीं मिली किसी तरह युवक के भाई तक जब सूचना पहुंची तो वह उसके लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इमरजेंसी में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर विकास को बुलाया गया डॉक्टर विकास के मुताबिक युवक की आंख की ऊपरी परत पूरी तरीके से कट गई है हालांकि युवक की आंख से देख पा रहा है लेकिन उसकी आंख पर लगाना पड़ेगा और उसकी सर्जरी करनी पड़ेगी के द्वारा बताया गया इस बारे में अभी तक एसपी एडिशनल एसपी सिटी या कोतवाल के द्वारा कोई बयान जारी नहीं किया गया है खबर लिखे जाने तक कोतवाल से जब संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क स्थापित नहीं किया जा सका।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*