*जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई पॉलिटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आज पॉलिटेक्निक में प्रवेश पाने के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक की आयोजित की गई जनपद के प्रमुख केंद्रों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज इत्यादि विद्यालयों को सेंटर बनाया गया था जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आज परीक्षा ली गई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 410 परीक्षार्थियों की परीक्षा पहली पाली में ली गई। विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग ( ग्रुप- ए ) , डिप्लोमा इन फार्मेसी ( ग्रुप- ई 1 & ई 2 ) पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2020-21 में अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा 12 सितंबर यानी आज हुई है। शेष अन्य डिप्लोमा, पोस्ट डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 15 सितंबर को होगी। 15 सितंबर को होने वाली परीक्षा ऑनलाइन होगी जबकि आज 12 सितंबर को होने वाली परीक्षा ऑफलाइन हुई है। इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचना था। अपने साथ खुद की पानी की बोतल और सैनिटाइजर लाना होगा। यह परीक्षा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए आज कराई गयी है पहली पाली में कुल 2,78,145 अभ्यर्थी एवं दूसरी पाली में 66,306 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित रहे हैं ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें