रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा करनैलगंज। मार्ग पर स्थापित ह्यूम पाइप टूटने से गांव का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन व नारेबाजी कर विरोध जताते हुए पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। मामला ग्राम अल्लीपुर गोकुला से जुड़ा है। यहां से भवानीगंज होते हुये राजेपुर मलौली जाने वाले मार्ग पर केतार पुरवा के पास जल निकासी के उद्देश्य से करीब 4 माह पूर्व ह्यूम पाइप स्थापित कराकर काली सड़क का निर्माण कराया गया था। लगभग दो माह पूर्व मार्ग पर स्थापित ह्यूम पाइप टूटकर ध्वस्त हो गया। जिससे सड़क पर करीब डेढ़ फीट चौड़ा गड्ढा बन गया, और मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने सम्बन्धित विभाग को दूरभाष पर सूचित कर पुलिया बनवाने की मांग की। मगर अभी तक समस्या का निदान नही हो सका है, जिससे मंगलवार को गुस्साये ग्रामीणों ने प्रदर्शन व नारेबाजी करके विरोध जताते हुये पुलिया बनवाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनिल कुमार यादव ने बताया कि मार्ग पर स्थापित हयूम पाइप टूटने से आवागमन बाधित होने की उन्हें कोई जानकारी नही है। फिर भी यदि पाइप टूटने से आवागमन बाधित है तो तत्काल उसे सही कराया जायेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें