*मजदूर किसान कार्यवाही दिवस पर उप श्रमायुक्त कार्यालय गोंडा पर धरना व प्रदर्शन*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा/ केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 5 सितम्बर किसान मजदूर कार्यवाही दिवस पर सीआईटीयू,किसान सभा,उप्र मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन एसोसिएशन, खेत मजदूर यूनियन,रेलवे ठेका मजदूर यूनियन, डीवाईएफआई,आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन आदि जनसँगठनों ने संयुक्त रूप से उप श्रमायुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुये महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित छ सूत्री मांगपत्र उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल को सौंपा। धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता कामरेड अब्दुल गनी ने किया व संचालन सीआईटीयू के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड पांडेय ने किया। जन संगठनों द्वारा दिए गए मांग पत्र में हर जरूरतमंद व्यक्ति को छ माह तक प्रतिमाह 10 किलो अनाज दिये जाने, सबके लिए मुफ्त सार्वभौम स्वास्थ्य की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने, आयकर के दायरे में न आने वाले सभी परिवारों को प्रतिमाह ₹7500 छ माह तक दिए जाने, मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों को 200 दिन का काम व 600 रुपये मजदूरी दिये जाने,बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने,शहरी क्षेत्र के लिए रोजगार गारंटी कानून बनाए जाने,आवश्यक वस्तुओं मंडी कानून,कृषि व्यापार, बिजली कानून, श्रम कानूनों में अधिसूचना/ कार्यपालिका के आदेश के माध्यम से संशोधन करने की प्रक्रिया को रोके जाने सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाए जाने की मांग शामिल हैं।धरने को किसान सभा के जिला संयोजक व रेलवे ठेका मजदूर यूनियन के प्रांतीय महामंत्री मो खालिद ने सम्बोधित करते हुये कहा की सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश का मजदूर किसान सहित सभी वर्ग परेशान हैं।सरकार की जनबिरोधी नीतियों, निजीकरण बेरोजगारी के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा।धरने को खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक खगेन्द्र जनवादी,यूपीएमएसआरए के जिला सचिव विपिन तिवारी,सीआईटीयू के राज्य कमेटी सदस्य मिनाक्षी खरे,स्कीम वर्कर यूनियन के मंडल संयोजक दिलीप शुक्ला,डीवाईएफआई के जिला सचिव आशीष सिंह ने सम्बोधित किया।धरने में कामरेड मुश्ताक, रानीदेवीपाल,राकेश तिवारी, आनंद मिश्रा, गिर्जेश वर्मा,मंजीत सिंह, अखिलेश पांडेय,अमित कुमार दुबे,लल्लन सिंह,निर्मला तिवारी, गुड़िया, सुनीता, इंद्रावती, प्रेमा, राकेश शुक्ला, चंद्रेश कुमार, पवन कुमार सहित भारी संख्या में किसान मजदूर उपस्थिति रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें