*रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अवैध आरक्षित टिकट बनाने और बेचने के जुर्म में दो गिरफ्तार*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल गोंडा के द्वारा की गई कार्यवाही में दो व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है दोनों रेलवे के आरक्षित टिकट अवैध तरीके से बना कर टिकट की धनराशि से ज्यादा पैसे लेकर लोगों को बेचते थे इस संबंध में जब रेलवे सुरक्षा बल को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कर्नल गंज गुरुद्वारा रोड पर स्थित अंश बिजनेस प्वाइंट से अवैध रेलवे ई टिकटों का कारोबार किया जा रहा है उक्त सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा से प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल गोंडा, उप निरीक्षक राणा प्रताप सिंह,उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह,कांस्टेबल बीएन राय कॉन्स्टेबल ज्ञानेंद्र कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक सीआईबी गोंडा प्रणय कुमार कांस्टेबल प्रिंस चौधरी अपने सभी स्टाफ के साथ रवाना होकर उक्त स्थान पर पहुंचे तो देखा गया कि एक व्यक्ति काउंटर पर बैठकर लैपटॉप पर कुछ कार्य कर रहा था जिसे अपना परिचय बता कर चेक किया गया तो लैपटॉप के बगल में दो रेलवे टिकट पाए गए उस व्यक्ति की सहमति से लैपटॉप के बगल में रखे हुए टिकट देखने से ज्ञात हुआ कि दोनों टिकट पर्सनल यूजर आईडी से बनाए गए हैं पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हर्ष मिश्रा पुत्र पंकज कुमार मिश्रा उर्फ अतुल कुमार मिश्रा निवासी मकान नंबर 284 स्टेशन रोड गांधी नगर थाना करनैलगंज जिला गोंडा उम्र 20 वर्ष बताया तथा यह भी बताया कि मैं रेलवे आरक्षित ई टिकट व अन्य कार्य अपने लैपटॉप के माध्यम से करता हूं जिसके लिए मैंने एजेंट यूज़र आईडी अतुल कुमार मिश्रा के नाम से आईआरसीटीसी से ले रखी है लेकिन क्योंकि एजेंट आईडी से तत्काल टिकट नहीं बन पाता है इसके लिए विभिन्न नामों से पर्सनल यूजर आईडी बना रखी है जिससे तत्काल टिकट बना कर किराए से अतिरिक्त 300 से ₹500 अधिक लेकर ग्राहकों को देता हूं  जब उक्त व्यक्ति से पर्सनल यूजर आईडी पर टिकट बनाकर बेचने के बाबत अधिकार पत्र मांगा गया तो वह कोई प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका जिससे उसके जुर्म से अवगत कराते हुए दोपहर में 1:15 पर उसे रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तरवा बाजार बैजपुर बग्गी रोड पर स्थित खान ट्रेवल्स नामक दुकान से अवैध रेलवे ई टिकट का कारोबार किया जा रहा था  वहां पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने देखा कि वहां का नजारा भी कुछ ऐसा ही था वहां पर भी एक व्यक्ति काउंटर पर बैठकर लैपटॉप पर कुछ कार्य कर रहा था जब अपना परिचय बताते हुए रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा चेक किया गया तो यह पाया गया कि वहां पर रखे हुए ही टिकट भी पर्सनल यूजर आईडी से ही बनाए गए थे इस बाबत जब रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की गयी तो पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद अफजल खान पुत्र अनीस अहमद निवासी भोजपुर पोस्ट देवरिया अलावल थाना इटियाथोक जिला गोंडा उम्र 38 वर्ष बताया तथा यह भी बताया कि वह रेलवे के आरक्षित टिकट बनाने का कार्य अपने लैपटॉप के माध्यम से करता है जिसके लिए उसने एजेंट यूज़र आईडी आईआरसीटीसी से ली हुई है क्योंकि एजेंट आईडी से तत्काल टिकट नहीं बन पाता इसके लिए उसने भी विभिन्न नामों से पर्सनल यूज़र आईडी बना रखी थी जिससे वह तत्काल व सामान्य आरक्षित टिकट बना कर किराए से 400 से ₹500 अधिक लेकर ग्राहकों को टिकट बना कर देता था जब उक्त व्यक्ति से पर्सनल यूज़र आईडी पर टिकट बनाकर बेचने के बाबत अधिकार पत्र मांगा गया तो कोई प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका जिसकी वजह से उसे जुर्म से अवगत कराते हुए शाम को 5:25 पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया उक्त दोनों जगहों से लगभग रुपए 55000 मूल्य के  टिकट जिनमें से कुछ पर यात्रा हो चुकी थी और कुछ की यात्रा अभी बाकी थी दोनों व्यक्तियों के पर्सनल यूजर आईडी पर पाए गए है। उक्त दोनों व्यक्तियों को रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*