*जालसाजी करके अपने सगे भाई के हिस्से की कुल भूमि बैनामा करवाया पीडित ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र दिया*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा करनैलगंज। एक व्यक्ति ने जालसाजी करके अपने सगे भाई के हिस्से की कुल भूमि बैनामा करवा लिया। पीड़ित न्याय के लिये इधर उधर भटक रहा है। मामला थाना करनैलगंज अंतर्गत ग्राम कंचनपुर से जुड़ा है। थाना परसपुर के ग्राम दुरौनी निवासी भवानी प्रसाद सिंह ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि ग्राम कचनापुर में उसका पैतृक निवास स्थान है। दुरौनी गांव में वह नेवासा पर रह रहा है। पुत्री की शादी में उसने अपने सगे भाई से कुछ रुपया ले लिया था। न दे पाने पर वह गाटा संख्या 1148 व 660 का तिहाई भाग अपने भाई को बैनामा करने तहसील गया। जहां दोनों गाटा संख्या की मालियत के हिसाब से स्टाम्प खरीदकर दस्तावेज लिखकर उसका हस्ताक्षर करवा लिया गया। मगर बैनामा उस दिन नही कराया गया। दूसरे दिन उसी दस्तावेज के बीच मे 25 हजार रुपये का स्टॉम्प लगाकर उसके नाम की समस्त भूमि बैनामा करवा लिया। जानकारी होने पर उसने कोतवाली में तहरीर दिया मगर कोई कार्रवाई नही हुई। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो जांच करवाकर कार्रवाई की जायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें