*सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य पुराने व पीले ईट से कराते हुए सरकारी पैसे का गमन कर रही है ग्राम प्रधान गायघाटअंजू देवी*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
   गोंडा जनपद के विकासखंड- छपिया अंतर्गत ग्राम पंचायत -गायघाट में विगत कई वर्षों से सरकारी पैसे को लूटने व गमन करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ग्राम प्रधान अंजू देवी व उसका पति पवन कुमार के द्वारा सरकारी पैसे का जमकर गमन किया गया है।
      ग्राम पंचायत गायघाट के सैंकड़ों समाजसेवियों ने बताया कि कभी विद्यालय मे पढ़ने वाले बच्चों के यूनिफॉर्म खरीददारी के नाम पर तो कभी बच्चों के एमडीएम कन्वर्जनकास्ट के नाम पर इसके द्वारा भ्रष्टाचार नियमित रूप से किया गया है।मनरेगा योजना में इसके द्वारा अधिकतम सड़को का कार्य मिट्टी पटाई का कराया गया है।मौके पर सड़क की लंबाई 300 मीटर तो कागज मे एम बी ब्लॉक में तैनात आउटसोर्सिंग संविदा के जूनियर इंजीनियर द्वारा सुविधा शुल्क लेकर 500 मीटर की एमबी की गयी है।        
    प्रधानमंत्री आवास योजना में सबसे अधिक भ्रष्टाचार मनरेगा द्धारा आवास निर्माण हेतु दी जा रही मजदूरी के पैसे में किया गया है।मनरेगा के लाभार्थी को ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान द्वारा कभी यह भी नहीं बताया जाता कि आपको आवास बनाने हेतु मनरेगा से मजदूरी का भी भुगतान किया जाएगा। अपने चहेते दलालों के नाम मस्टररोल में उपस्थिति भरकर पैसा निकलवा कर अंजू देवी द्वारा रख लिया जाता है। समाजसेवियों ने बताया कि इसके द्वारा इंडिया मार्का हैंड पंप रिपेयरिंग के नाम पर प्रति वर्ष ढाई लाख रुपए से अधिक निकालकर गमन कर लिया गया है। जांच कराकर प्रधान को जेल भेजने की मांग जनता द्वारा किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*