*आज गोंडा उ० प्रदेश मे दलितों के उत्पीड़न और ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर विरोध में सौंपा ज्ञापन*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। आज आम आदमी पार्टी गोण्डा के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में दलित उत्पीड़न के बढ़ते मामलों तथा ध्वस्त कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में विरोध प्रदर्शन करके "महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गोण्डा के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था और दलितों पर बढ़ते अत्याचार को तत्काल संज्ञान में लेकर इस पर कार्यवाही की जाए, आम आदमी पार्टी गोंडा ने रायबरेली की घटना जिसमें एक रिक्शा चालक युवक मोहित को पुलिस के द्वारा जबरन गिरफ्तार किया गया और उसके बाद उसे थाने में बंद करके मारा पीटा गया यातनाएं दी गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई इसका कड़ा विरोध आज पार्टी के द्वारा दर्ज कराया गया और यह मांग की गई कि इस प्रकार के कृत्य में शामिल सभी पुलिस वालों को तत्काल निलंबित करते हुए उनके ऊपर कार्यवाही की जाए और सभी पुलिस वालों के ऊपर दलित की हत्या का मुकदमा दर्ज हो रायबरेली के एसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और मोहित की मां को उनके सहारे के लिए 50 लाख रुपए का मुआवजा भी दिलाने की मांग पार्टी के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से की गयी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन चुका है जहां पर पत्रकारों पर और महिलाओं पर और दलितों पर घोर अत्याचार हो रहा है उनके साथ अन्याय हो रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पाण्डेय, मीडिया प्रबन्धक श्री मनीष सिंह 'एडवोकेट', नगर अध्यक्ष श्री सुधाकर कुमार, गौरा विधानसभा प्रभारी श्री संजय कुमार पाठक,सी वाई एस एस जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार बरवार, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री दिवाकर तिवारी, गोंडा सदर विधानसभा प्रभारी अंजनी नंदन श्रीवास्तव, श्री अनिल पाण्डेय, पूनम, अनुरुद्ध कुमार मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें