*नशे में धुत्त युवक ने लड़की को डण्डे से पीटा, फूटा सिर*
.रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
वजीरगंज, गोण्डा - स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत वनघुसरा ग्राम निवासी प्रीति (18 वर्ष) पुत्री छविलाल गौतम ने बताया कि वह अपने घर के सहन पर बैठी हुई थीं, अचानक गाँव के ही भानूप्रसाद पुत्र पाटन गौतम उम्र 30 वर्ष लगभग निवासी उपरोक्त शराब के नशे में डण्डा लेकर आये और गाली गलौज देने लगे जब मैंने गाली गलौज देने का कारण जानना चाहा तो आग बबूला हो गये और हाथ में पहले से ही लिए हुए डण्डे से सिर पर मार दिया। जिससे मेरा सिर फूट गया शोर शराबा सुनकर परिवार वाले दौड़ कर आये तब तक वो भाग
गये।थाने पर तहरीर देक्षने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी वजीरगंज पहुंची घायल लड़की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें