*सास व बहू एक ही केंद्र पर नियुक्त होने से लाभार्थी परेशान , नही मिल सुचारू रूप से लाभ*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा भँभुआ विकास खण्ड करनैलगंज के ग्राम पंचायत नकार बिबियापुर गोसाईं निवासी राहुल कुमार ने बाल विकास परियोजना अधिकारी गोण्डा को एक प्रार्थना पत्र दिया है , जिसमे उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीन आंगनबाड़ी केंद्र है , जिसमे केंद्र प्रथम पर एक ही परिवार से सास व बहू की नियुक्ति विभाग के सम्बंधित अधिकारियों की मिलीभगत के चलते हुई है । जो नियमानुसार अवैधानिक है । एक ही परिवार की कार्यकत्री व सहायिका केंद्र पर होने से लाभार्थियों को सुचारू रूप से लाभ नही मिल पा रहा है । प्रार्थना पत्र में राहुल ने दोषियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग भी की है ।
इस बाबत बाल विकास परियोजना अधिकारी गोण्डा से दूरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि सी डी पी ओ करनैलगंज को जाँच सौपी गई है । दोषी पाए जाने पर सम्बंधित के खिलाफ आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें