*शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिन पर यूपीएमएसआरए ने मजदूरों व ट्रेड यूनियन के लिए क्रांतिकारी सोच पर की चर्चा*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन गोंडा ईकाई के प्रांगण में शहीद भगतसिंह जयंती के अवसर पर श्रमिकों के लिए शोषण मुक्त भारत की स्थापना के लिये उनके योगदान को याद करते हुए प्रदेश सचिव कॉम.कौशलेन्द्र पाण्डे,अध्यक्ष जयनारायण शुक्ला  मल्यार्पण करते हुए भगत सिंह जी को याद किया गया तथा कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने भगत सिंह के उन पहलुओं को रखा कि जैसे परिस्थितियाँ 1928- 29 में थीं  आज बिलकुल वैसी ही परिस्थितियाें को वर्तमान केंद्र के सरकार ने ला दिया है जिसमें श्रम सुधार के नाम पर श्रम कानूनों की जगह श्रम संहिता लाकर मजदूरों के अधिकारों की उनको गुलाम बनाने वाले संहिता को लाकर संविदा निविदा में नौकरी बिना सामाजिक सुरक्षा के करने के लिए मजबूर कर दिया है कामरेड पांडेय ने यह भी कहा कि हमारी लड़ाई और हमारा संघर्ष खत्म नहीं हुआ क्योंकि हम सब भगत सिंह को मानने वाली लोग हैं और अपनी लड़ाई के उद्देश्य को मंजिल तक ले जायेंगे ।
तत्पश्चात सचिव कॉम.विपिन तिवारी ने पुष्पांजलि दी और उनके द्वारा समाजिक सुरक्षा, श्रमिक कानूनों एवं उनके द्वारा बुलंद नारो साम्राज्यवाद मुर्दाबाद ,इन्कलाब जिन्दाबाद, दुनिया के मजदूर एक हो, उनके द्वारा लगाये गये नारो एवं सघर्षो को विस्तार पूर्वक चर्चा किया
इस अवसर पर  सह सचिव आशीष जायसवाल, कोषाध्यक्ष प्रशान्त दूबे, कार्यकारिणी सदस्य विनीत तिवारी, अवधेश पाण्डे व सदस्य कॉम  हरीओम पाण्डेय ,सन्तोष शुक्ला, विष्णु पाण्डे, निरिपेंद्र शुक्ला ,इत्यादि साथियों ने माल्यार्पण करते हुए कामरेड भगत सिंह जी को याद किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*