*अमरूद तोड़ने गईं दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म रेप व पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी फरार* *गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित, मौके पर पुलिस बल तैनात*


         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा। जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक कमांध युवक द्वारा दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालिकाओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 3 बालिकाएं घर से अमरूद तोड़ने के लिए गई थीं। इसी बीच पड़ोस का एक युवक वहां आ गया और 6 व 7 वर्ष की दो बालिकाओं को जबरन अपने घर में ले जाकर बंद कर दिया। आरोप है कि उक्त कमांध युवक ने बारी-बारी से दोनों मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया।
इस बीच तीसरी बालिका भाग कर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद लोगों ने जाकर दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला। बताया जाता है कि इस घटना के बाद माहौल गर्म हो गया और गांव के लोग राजनीतिक समीकरण बैठाने में लग गए। देर रात तक समझौते का प्रयास होता रहा, लेकिन सुबह होने पर पीड़ित पक्ष थाने पहुंच गया और दोनों बालिकाओं की मां की तरफ से तहरीर दी गई।
जिसके बाद उमरी बेगमगंज पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रेप पीड़ित दोनों बालिकाओं को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं आरोपी के पिता का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके बेटे को फंसाया जा रहा है।
इस संबंध में उमरी बेगमगंज थानाध्यक्ष रतन कुमार पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। तरबगंज पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा मौके पर पुलिस बल लगा दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*