*मोहम्मद फरहान रईस खान बने समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिला उपाध्यक्ष*



              रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी की अनुशंसा से मोहम्मद फरहान रईस खान को समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा का जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया है। मोहम्मद फरहान रईस खान के मनोनयन पर जिला महासचिव राजेश दीक्षित जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान अधिवक्ता सभा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामधन यादव चारों नगर पालिका के पालिका अध्यक्ष यमुना नगर पालिका के सभी सभासद गणों ने अत्यंत हर्ष प्रकट किया है। इस अवसर पर नए नामित किए गए जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान रईस खान ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता यही रहेगी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए अखिलेश यादव जी द्वारा किए गए अद्भुत विकास कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराया जाए आने वाला कल निश्चित रूप से समाजवादियों का है क्योंकि वर्तमान समय में लोकतंत्र के हर एक स्थान पर मौजूदा सरकार गहरी चोट पहुंचा रही है ऐसे में हमारे पास समाजवादी पार्टी ही एक सबसे अच्छा विकल्प नजर आती है क्योंकि समाजवाद एक राजनीतिक दल नहीं पार्टी नहीं बल्कि एक मानसिकता एक विचारधारा एक सोच है इससे अमीरों और गरीबों के बीच की दूरी को कम किया जा सकता है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*